सिंहपुर: दतेहरेश्वर धाम में गायत्री दीप महायज्ञ का शुभारंभ, कथा सुनकर भक्त हुए भावविभोर
November 03, 2026
सिंहपुर/अमेठीं। सिंहपुर क्षेत्र स्थित दतेहरेश्वर धाम मंदिर परिसर में गायत्री दीप महायज्ञ एवं कथा कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर दीप महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय हो उठा।कथा के प्रथम दिवस शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे कथा व्यास सुनील विश्वकर्मा ने अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को भक्ति, आध्यात्मिकता और जीवन मूल्यों से जुड़ी कथा का श्रवण कराया। उन्होंने अपनी कथा के माध्यम से लोगों को धर्म, सदाचार, सेवा और संस्कारों के महत्व से अवगत कराया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। गायत्री दीप महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम का आयोजन दतेहरेश्वर धाम की आयोजन समिति एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न कराया जा रहा ळें इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रधान नंदकिशोर, विक्रम, रिंकू सिंह, अन्नू तिवारी, हरिश्चंद्र, प्रमोद जायसवाल, राजू रावत, अशोक सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
