Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीकेटी के बीकामऊ खुर्द गांव में किसान यूनियन की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बने बब्बन सिंह


भारतीय किसान यूनियन (सावित्री गुट) संगठन ने सैकड़ो पदाधिकारी की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष को दिया नियुक्ति पत्र



लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) तहसील क्षेत्र के बीकमाऊ खुर्द गांव निवासी प्रभात वीर सिंह उर्फ बब्बन सिंह के निवास स्थान पर भारतीय किसान यूनियन (सावित्री गुट) संगठन के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह अन्य संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (सावित्री गुट) संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह ने बीकेटी क्षेत्र के बीकामऊ खुर्द गांव निवासी प्रभात वीर सिंह उर्फ बब्बन सिंह को उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत कर उनको रविवार दोपहर में बैठक के दौरान नियुक्ति पत्र देकर पदाधिकारी बनाया है। इस दौरान सैकड़ो की तादात में संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गांव की जनता अन्य संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने तहरी भोज का आनंद लिया और संगठन के बिस्तर पर चर्चा की। इस दौरान बबलू सिंह रामपुर देवरई बीकेटी, पल्लू सिंह बीकामऊ खुर्द, प्रदीप कुमार गुप्ता बीकामऊ खुर्द, बजरंग सोनकर गल्ला मंडी लखनऊ, प्रमोद यादव छठा मिल, सूरज सिंह देवरई, हरिद्वार सिंह चैहान कठवारा, सावन सिंह चैहान कठवारा, मोनू सिंह गोहना कलां बीकेटी, समेत दीपक मिश्रा, कोमल यादव, बड़ी संख्या में बुजुर्ग एवं महिलाएं बच्चे शामिल अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |