प्रतापगढः नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्डों को सौंपी स्वच्छता की सौगात
November 04, 2026
लालगंज/ प्रतापगढ़। स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्डों में स्वच्छता को और बेहतर बनाने के लिए आधा दर्जन वाहनों की सौगात सौंपी। नगर पंचायत अध्यक्ष लालगंज अनीता द्विवेदी ने बुधवार को अधिशाषी अधिकारी इन्द्र प्रताप के साथ आदर्श नगर पंचायत को स्वच्छ व सुन्दर बनाने की दिशा में नयी पहल की। उन्होंने हरी झंड़ी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी ने कहा कि नये वाहनों के शामिल होने से अब लालगंज नगर के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान को और मजबूती मिल सकेगी। कार्यक्रम का संयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया। इस मौके पर अरविन्द मिश्र, प्रधान लिपिक अनिकेत दूबे, विकास तिवारी, सभासद पन्नेलाल पाल, शेरु खान, सोनू शुक्ला, दारा सिंह, जावेद खान, रोहित मिश्र आदि मौजूद रहें।
