Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

केरल में डॉक्टर ने हाउस सर्जन से की गंदी हरकत, अपने कमरे में बुलाकर की जोर-जबरदस्ती की कोशिश


केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में नेडुमंगाड सरकारी तालुक अस्पताल में एक हाउस सर्जन के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में शनिवार को एक डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा कि डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी डॉक्टर को शनिवार तड़के करीब 2 बजे उसके घर से हिरासत में लिया गया। इससे पहले, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

पुलिस के अनुसार, एक पोस्टग्रेजुएट छात्रा जो हाउस सर्जन है, ने शुक्रवार दोपहर अपने शरीर पर सूजन देखी, जिसके बाद वह डॉक्टर के पास गई। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर ने उसे अपने कमरे में बुलाया, जहां उसने कथित तौर पर छात्रा के साथ यौन दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। छात्रा किसी तरह कमरे से बाहर निकलने में कामयाब रही और अपने साथियों की मदद से पुलिस के पास पहुंची।

केरल पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए, DYFI कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि छात्रा का विस्तृत बयान दर्ज करने के बाद, शनिवार तड़के करीब 2 बजे आरोपी डॉक्टर को उसके घर से हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर से शुरुआती पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

केरल में इससे पहले कांग्रेस के बड़े नेता का महिला विधायक को जबरन गले लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस करतूत को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब आलोचना हुई थी। जान लें कि तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस दफ्तर का फिलिप का कृष्णा का वेलकम करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कई लोगों ने वीडियो पर आपत्ति जताते पूछा था कि उसमें कृष्णा की स्पष्ट झिझक और असहजता को देखते हुए भी फिलिप ने ऐसा क्यों किया। इसके बाद, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिलिप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |