Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः ऊर्जा आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के आह्वान के साथ पी,.एन.जी.आर.बी. के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ


लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) का तृतीय राष्ट्रीय प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम उत्पाद अवसंरचना सम्मेलन  आरंभ हुआ। श्ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अवसंरचना को सुदृढ़ बनानाश् विषय पर आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अधिक से अधिक घरों तक पाइप से प्राकृतिक गैस पहुँचाने और आपूर्ति में व्यवधान के दौरान भी ऊर्जा की उपलब्धता बनाए रखने के लिए पाइपलाइन नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

अपने संबोधन में पीएनजीआरबी के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन ने शहरी गैस वितरण कंपनियों से राष्ट्रीय पीएनजी अभियान 3.0 के तहत पाइपलाइन बिछाने, नए घरों को जोड़ने और जिन घरों में कनेक्शन पहले से लगे हैं, वहाँ गैस आपूर्ति शुरू करने में तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने स्थापित शहरी गैस वितरण कंपनियों के अनुभव का उल्लेख करते हुए घरेलू पीएनजी में निरंतर निवेश की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि माय पीएनजी पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की स्थान संबंधी जानकारी से कंपनियों उन क्षेत्रों की पहचान कर सकती हैं जहाँ नेटवर्क का विस्तार आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं को पीएनजी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने में प्रतिस्पर्धी मूल्य और बेहतर सेवाओं की भूमिका भी रेखांकित की।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन संबोधन में भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने पाइपलाइन परियोजनाओं और नेटवर्क की प्रमुख कड़ियों को शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया, ताकि प्रमुख मांग केंद्रों को एक से अधिक मार्गों से आपूर्ति मिल सके। उन्होंने शहरी गैस वितरण कंपनियों से राष्ट्रीय पीएनजी अभियान 3.0 के तहत अंतिम छोर तक गैस पहुँचाने में तेजी लाने और अपने उपभोक्ता एवं नेटवर्क संबंधी आँकड़ों को माय पीएनजी पोर्टल से जोड़ने का आग्रह किया।

मुख्य वक्तव्य में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (इंडियन ऑयल) के अध्यक्ष ए. एस. साहनी ने हाल के वैश्विक आपूर्ति व्यवधानों से मिले अनुभवों के आधार पर ऊर्जा सुरक्षा की पाँच प्राथमिकताएँ रखीं। इनमें रिफाइनरियों को विभिन्न प्रकार के कच्चे तेल के प्रसंस्करण में सक्षम बनाना, रणनीतिक भंडारण क्षमता बढ़ाना, अधिकृत प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करना, द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आपूर्ति स्रोतों में विविधता लाने के साथ उपभोक्ताओं तक गैस नेटवर्क का विस्तार करना और दीर्घकालिक निवेश के लिए स्पष्ट एवं स्थिर विनियामक ढाँचा उपलब्ध कराना शामिल है। उन्होंने पीएनजीआरबी की एकीकृत टैरिफ व्यवस्था के महत्व को रेखांकित किया और नई अवसंरचना के निर्माण में संपीड़ित बायोगैस और हाइड्रोजन जैसे ईंधनों के भावी उपयोग को ध्यान में रखने पर बल दिया।

प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए पीएनजीआरबी के सदस्य श्री जयंत नारायण दास ने कहा कि आपूर्ति स्रोत बाधित होने, कोई मार्ग अनुपलब्ध होने या मांग अचानक बढ़ने पर ऊर्जा नेटवर्क की क्षमता की असली परीक्षा होती है। 19 और 20 नवंबर को आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में नीति निर्माता, विनियामक और उद्योग प्रतिनिधि प्राकृतिक गैस पाइप लाइनों, शहरी गैस वितरण, एलएनजी, पेट्रोलियम उत्पादों के परिवहन, उपभोक्ता सेवाओं और डिजिटल रूपांतरण पर विचार-विमर्श करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |