Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में सारंग फील इंडिया 2026 का भव्य आयोजन


लखनऊ। लखनऊ के देवा रोड स्थित इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस श्सारंग रू फील इंडिया 2026श् का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन वार्षिक खेलकूद दिवस श्सारंग रू फील इंडियाश् अत्यंत हर्षोल्लास एवं अनुशासन के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संस्कृति की विविधता के साथ-साथ भगवान श्रीराम के दिव्य धनुष श्सारंगश् की एकाग्रता तथा आंतरिक शक्ति की झलक प्रस्तुत की गई। समारोह में इस कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रबंधक  विशाल पांडेय, प्रधानाचार्या  मीनाक्षी सिन्हा एवं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य  सत्येंद्र बारी के कर कमलों द्वारा किया गया। इसके साथ ही अन्य अतिथिगण पी.एस. मीडिया न्यूज के चेयरमैन  सुनील कुमार वर्मा तथा लाइव टीवी के संपादक  विमलेश सिंह भी इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्वलन के साथ कक्षा छह (6) के विद्यार्थियों ने सर्वधर्म प्रार्थना श्यह चमक यह धमकश् के साथ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम श्मछुआरा नृत्यश्, श्मल्हारीश्, श्रास गरबाश्, श्राम कथकश्, श्अली बाबा और चालीस चोरश्, श्भांगड़ाश्, श्लावनीश्, पुलवामा-पहलगाम के वीरों को समर्पित नृत्य नाटिका श्फोर मूड्सश्, स्कूल बैंड तथा मणिपुरी नृत्य व कथकली के भव्य श्ग्रैंड फिनालेश् प्री-प्राइमरी से लेकर  कक्षा बारह (12) तक के विद्यार्थियों ने किया।

 स्कूल मैदान पर विभिन्न आयु वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों जैसे- बॉल बैलेंसिंग, थ्री-लेग, सैक रेस, शटल रन, सौ व दो सौ मीटर दौड़ तथा रिले रेस के आयोजन के साथ ही बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, स्केटिंग, कैरम, शतरंज व टेबल टेनिस के विजेताओं को पदक प्रदान किया गया। साथ ही श्10वीं जेपीएसएस अंतर-विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026श् की विजेता अंडर-19 बालक टीम, कबड्डी टीम तथा रोलर स्केटिंग चैंपियन अजान खान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में  सत्येंद्र बारी ने विद्यार्थियों के अनुशासन और ऊर्जा की सराहना की तथा निदेशक महोदय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया एवं कार्यक्रम का समापन स्कूल की प्रिंसिपल  मिनाक्षी सिन्हा के भाषण के साथ हुआ।

इस आयोजन में अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |