Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमरेन्द्र भारद्वाज ने बीकेटी विधानसभा की जनता को धनतेरस दीपावली छठ पूजा की शुभकामनाएं बधाई दी ! पत्रकारों से की मुलाकात, पत्रकारों को सम्मानित कर क्षेत्र का जाना हाल-चाल


लखनऊ। लखनऊ के बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के एक निजी फौजी लान में भाजपा नेता लखनऊ जिला पंचायत सदस्य अमरेन्द्र भारद्वाज ने बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों के साथ बैठक कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने बीकेटी विधानसभा के क्षेत्र वासियों एवं प्रदेशवासियों को धनतेरस दीपावली व छठ पूजा की शुभकामनाएं बधाई दी। इस दौरान अमरेंद्रू भारद्वाज ने कहा कि सभी को दीपावली माननी चाहिए और जिनके वहां दिया ना जले उस गरीब की मदद करें और उनके वहां भी एक दिया जलाएं और दीपावली मनाईए। वही उन्होंने कहा कि कम पटाखे जलाये और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं और एक दीया प्रधानमंत्री मोदी और एक दीया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से जरूर जलाएं। इस दौरान उनके साथ आए भाजपा के मीडिया प्रभारी ने कहा कि इस बार अमरेन्द्र भारद्वाज को जनता चाह रही है, मैं प्रयास करूंगा, कि अमरेन्द्र का ही टिकट हो। हालांकि अमरेन्द्र भारद्वाज लगातार जनता एवं गरीबों की मदद करते रहते हैं और क्षेत्र में विकास करने का काम करते हैं। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ संवाददाता पीयूष द्विवेदी, पत्रकार नीरज सिंह, रत्नेश प्रताप सिंह, अमित गुप्ता, राज प्रताप सिंह, ऋतुराज सिंह, प्रवीण यादव, रामचरण अन्य का पटका पहनाकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |