Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ठंड में सुबह-सुबह खाएं गर्मागर्म बाजरे का वेजिटेबल उपमा, मिनटों में तैयार होगी हेल्दी रेसिपी


सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है ऐसे में सुबह-सुबह अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो आपके शरीर को गर्म रखे और हेल्दी भी हो तो बाजरे का उपमा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। दरअसल, बाजरे की तासीर गर्म होती है साथ ही यह फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इसमें रंग-बिरंगी सब्जियां मिलाने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं। चलिए जानते हैं बाजरे का वेजिटेबल उपमा बनाने की विधि।

बाजरे का वेजिटेबल उपमा बनाने के लिए सामग्री


बाजरे का दलिया 1 कप, प्याज 1 बारीक कटा हुआ, गाजर 1 बारीक कटी हुई, शिमला मिर्च आधा कप, हरी मिर्च 1-2 बारीक कटी हुई, मटर आधा कप, राई – आधा छोटा चम्मच, जीरा आधा छोटा चम्मच, करी पत्ता 7-8, मूंगफली 2 बड़े चम्मच, हल्दी आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल या घी 1-2 बड़े चम्मच, नींबू का रस 1 छोटा चम्मच, हरा धनिया बारीक कटा हुआ

बाजरे का वेजिटेबल उपमा बनाने की आसान विधि

पहला स्टेप: बाजरे का वेजिटेबल उपमा बनाने के लिए सबसे पहले बाजरे के दलिया को अच्छी तरह साफ कर लें। अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। इसमें राई, जीरा, करी पत्ता और मूंगफली डालकर कुछ देर भूनें। इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालें। प्याज हल्का सुनहरा होने पर गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।


दूसरा स्टेप: अब इसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। सब्जियों को हल्का नरम होने तक पकाएं। अब इसमें बाजरे का दलिया डालकर सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिला लें। जरूरत के अनुसार गर्म पानी डालें और कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर पकने दें।


तीसरा स्टेप: जब बाजरा अच्छी तरह पक जाए और उपमा नरम हो जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इसमें नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला लें।


चौथा स्टेप: आपका स्वादिष्ट और हेल्दी बाजरे का वेजिटेबल उपमा तैयार है। इसे सुबह नाश्ते में गर्मागर्म परोसें। ऊपर से थोड़ा नींबू का रस और हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाएगा। इसके अलावा, प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग को नया ट्विस्ट देकर, घर पर गुजराती स्टाइल टेस्टी रसवाला मग बना सकते हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |