लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के छिबऊ खेड़ा में नहर के किनारे हरे-भरे आम के पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में खुलेआम आम के पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है और लकड़ी का कटान किया जा रहा है।
मामले में वन विभाग की ओर से बताया गया है कि पेड़ों की कटाई के लिए संबंधित विभाग से अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बिना अनुमति के हरे-भरे पेड़ों की कटाई कैसे की जा रही है?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है? क्या मौके पर जांच कर अवैध कटान रोकने के लिए कार्रवाई की जाएगी?
अब देखना होगा कि वन विभाग और संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं।
