लखनऊ: अर्बन पीएचसी राजगढ़ का मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण! डॉक्टर व स्टाफ मिला मौजूद
November 01, 2026
लखीमपुर खीरी। अर्बन पीएचसी राजगढ़ का रविवार को डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के अंतर्गत आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही थीं, जहां डॉ. राहुल सिंह द्वारा लगातार मरीजों की जांच की जा रही थी।निरीक्षण के दौरान केंद्र पर साफ-सफाई की व्यवस्था पाई गई और आवश्यक दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित मिली। इस आरोग्य मेले में मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच और जीवन रक्षक दवाइयों जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए निर्देश दिए कि इन जन-कल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस दौरान उनके साथ डीपीएम अनिल यादव भी मौजूद थे।
