Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: कादीपुर तहसील के गौरा टिकरी गांव में तालाब की जमीन पर कब्जा! दबंगों ने किया अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग


सुल्तानपुर। कादीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरा टिकरी में गाटा संख्या 187 की तालाब श्रेणी की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि भू माफिया राम केवल पुत्र रामनेवल ने तालाब की जमीन पर मकान, गैरेज और शौचालय आदि का निर्माण कर लिया है, जिससे जलस्रोत के अस्तित्व और जल निकासी पर असर पड़ रहा है। मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने संबंधित राजस्व व प्रशासनिक अधिकारियों से स्थल की पैमाइश कराकर तालाब की जमीन को शीघ्र कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल अरुण सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका। वहीं, ग्रामीणों के बीच इस पूरे मामले में लेखपाल की भूमिका और संदिग्ध मिलीभगत को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं और सवाल उठ रहे हैं, जबकि तहसीलदार ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक तालाब की भूमि गांव के जल संरक्षण, पशुओं के पानी और बारिश के पानी की निकासी के लिए अहम होती है। ऐसे में तालाब की जमीन पर पक्का व अस्थायी निर्माण होने से सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर सीमांकन कर अवैध कब्जा हटाया जाए और तालाब को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए।

प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सरकारी, चारागाह, खलिहान और तालाब की जमीनों पर भू-माफिया या किसी भी व्यक्ति द्वारा किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। साथ ही सरकार द्वारा अमृत सरोवर और अन्य जल संरक्षण व पुनरुद्धार योजनाओं के माध्यम से तालाबों को बचाने और संवारने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ऐसे में गौरा टिकरी के इस मामले पर तहसीलदार की जांच और प्रशासन की त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों की निगाहें टिकी हैं।

तालाब सोखे, घर बसेकृपर कल को प्यासा कौन?-जब सार्वजनिक जलस्रोत पर ही कब्जा हो जाए, तो आने वाले समय में जल संकट और जल निकासी की समस्या का खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ता है।.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |