Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: ऊंचगांव के प्रधान ने बांटी खुशियां ! दीपावली पर हर घर पहुंचा एक किलो मिष्ठान


शुकुलबाजार/अमेठी। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत ऊंचगांव में एक अनूठी और सराहनीय पहल देखने को मिली। ग्राम प्रधान राजेश चैहान द्वारा संपूर्ण ग्राम पंचायत में प्रत्येक घर पर एक किलो मिष्ठान का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान राजेश चैहान ने स्वयं गांव-गांव, घर-घर जाकर ग्रामीणों को मिष्ठान वितरित किया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है, और उनकी कोशिश है कि पंचायत का कोई भी घर इस खुशी से वंचित न रहे। हर परिवार के चेहरे पर मुस्कान ही असली दीपावली है। मिष्ठान वितरण के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने प्रधान के इस कदम की खुलकर प्रशंसा की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान ने इस बार दीपावली को और भी खास बना दिया ळें इस अवसर पर पंचायत के अन्य गणमान्य लोगों के साथ, भगवान दास, सूर्य प्रकाश, लईक अहमद, जसीम खान, डॉक्टर उमाशंकर, हिमांशु गुप्ता, हासिम आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने प्रधान राजेश चैहान को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के कार्य समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाते हैं। ग्राम पंचायत ऊंचगांव में इस वितरण को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया और प्रधान की यह पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |