Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी केस में कार्रवाई, मुठभेड़ में मारा गया मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई


असम के गुवाहाटी में होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई की शिवसागर जिले के फूलपानीचिगा में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। यह मुठभेड़ तड़के करीब 3:10 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, शिवसागर सदर पुलिस स्टेशन के केस के सिलसिले में मुख्य आरोपी को गुवाहाटी से शिवसागर लाया जा रहा था। इस दौरान, रोंगमोन ढाबे के पास उसने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और भागने की कोशिश की।

बता दें कि भागने की कोशिश के दौरान, मुख्य आरोपी को गोली लग गई। फिर, उसे जॉयसागर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में शिवसागर टाउन पुलिस के सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा भी घायल हो गए हैं। जान लें कि इससे पहले बीते सोमवार की सुबह आरोपी को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया था। क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपी गली में अलग-अलग जगहों की तरफ इशारा करते और कुछ बताते हुए दिखाा था। पुलिसकर्मी ने इस पूरी प्रक्रिया को कई कैमरों से रिकॉर्ड किया था।

जान लें कि होटल के मालिकों और पट्टेदार के बीच होटल के मैनेजमेंट को लेकर विवाद के बाद यह वारदात हुई थी। होटल के पट्टेदार आरोपी को घटना के तुरंत बाद अरेस्ट कर लिया गया था। उसके पास से लाइसेंसी .32 बोर की पिस्टल भी रिवकर की गई थी, जिसका प्रयोग कथित रूप से घटना को अंजाम देने के लिए किया गया था। असम पुलिस गोलीबारी की इस घटना की पड़ताल के लिए एसआईटी गठित कर चुकी है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि यह हमला सुनियोजित था।

मृतकों के परिजनों ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। मृतकों की पहचान भूदेव भराली, उनकी बहन हेलेना, उनके बेटे देबर्षि कश्यप, बहू रिनिका कश्यप और परिवार के कर्मचारी नारायण दास के तौर पर हुई थी। गोलीबारी में भराली परिवार का ड्राइवर सत्येंद्र पाठक भी घायल हो गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |