Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार


अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंशीगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में शनिवार, 7 नवंबर 2026 को थाना मुंशीगंज पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अरविन्द पुत्र राजेन्द्र निवासी पूरे कुटुरू का पुरवा, थाना मुंशीगंज, जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध थाना मुंशीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 132ध्26 के तहत धारा 80(2), 85, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 3ध्4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |