जायस: चोरी की बाइक बरामद! ऑपरेशन चक्रव्यूह में वाहन चोर गिरफ्तार
November 07, 2026
जायस/अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत फुरसतगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक दो दिन पहले कस्बा फुरसतगंज स्थित ग्रामीण बैंक के पास से चोरी की गई थी।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में 6 नवंबर 2026 को थाना फुरसतगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान अंकेश पुत्र हीरालाल निवासी पूरे आधार केसरी मजरे पीढ़ी, थाना फुरसतगंज, अमेठी के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष है। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 एक्स 7904 बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, बरामद मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में थाना फुरसतगंज में पहले से मुकदमा अपराध संख्या 120ध्26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज है। मामले में धारा 317(2) बीएनएस भी शामिल की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में’’ उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, कांस्टेबल आशीष कुमार एवं कांस्टेबल ललित कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
