Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जानकीपुरम में छठ पूजा घाट का विधायक डॉ नीरज बोरा ने किया लोकार्पण


छठ पूजा घाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण,घाट को विकसित कर छठ पूजा सरोवर के रूप में स्थापित करने का किया ऐलान


लखनऊ।भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड के अंतर्गत जानकीपुरम स्थित सेक्टर-ई छठ पूजा घाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया। इस दौरान उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए जा रहे छठ पूजा घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।विधायक ने अधिकारियों को घाट तक पहुंचने वाले मार्ग पर निरंतर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई  बनाए रखने तथा घाट में नीचे तक सुरक्षित पहुंचने के लिए रैंप बनाए जाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने छठ पूजा से अपने पारिवारिक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका परिवार भी लंबे समय से इस पावन परंपरा से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1972 से लेकर 2026 तक लखनऊ में छठ पूजा के स्वरूप में व्यापक बदलाव आया है। आज शहर में लाखों श्रद्धालु गोमती नदी के विभिन्न घाटों, तालाबों और सरोवरों पर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते कई परिवारों को अपने घरों में ही पानी की व्यवस्था कर अर्घ्य देना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इसी आवश्यकता को देखते हुए उनके मन में क्षेत्र में छठ पूजा के लिए एक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त सरोवर विकसित कराने का विचार आया। इसी क्रम में उन्होंने इस छठ पूजा घाट को विकसित कर छठ पूजा सरोवर के रूप में स्थापित करने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रक्षा मंत्री एवं लखनऊ की सांसद राजनाथ सिंह  से आग्रह किया था। प्राधिकरण ने छठ पूजा की परंपरा और श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया है।

डॉ. बोरा ने कहा कि पिछले वर्ष जल्दबाजी में कुछ व्यवस्थाएं की गई थीं, लेकिन इस बार निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य काफी हद तक पूरा होने के बाद विधिवत लोकार्पण किया गया है। उनका प्रयास था  कि क्षेत्र के श्रद्धालुओं को छठ पूजा के लिए बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सके। इसी संबंध में छठ पूजा घाट को छठ पूजा सरोवर बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

लोकार्पण समारोह में स्थानीय पार्षद मानसिंह यादव मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी कृपा शंकर मिश्रा पूर्व पार्षद बृज किशोर पांडे , कैलाश यादव अमित यादव,आशुतोष सिंह राजू सिंह,छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रभु नाथ सिंह, दिव्यांशी शुक्ला, विकास नरूला समेत दर्जनों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |