Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुंबई में पटाखों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर रखने पर पुलिस की सख्ती


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पटाखों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर रखने पर पुलिस की सख्ती शुरू हो गई है। पुलिस उपायुक्त (ऑपरेशंस) एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने बिना पुलिस लाइसेंस के पटाखे बेचने, रखने, प्रदर्शित करने और बिक्री के उद्देश्य से ले जाने पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की भी बात कही गई है।

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने पटाखों और आतिशबाजी को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत बृहन्मुंबई क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर बिना वैध लाइसेंस के पटाखों की बिक्री, भंडारण, प्रदर्शन और बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मुंबई पुलिस के पुलिस उपायुक्त (ऑपरेशंस) एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट अकबर पठान ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 33 की उपधारा (1) के खंड (एच) तथा धारा 10 की उपधारा (2) के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए यह आदेश जारी किया है।

आपको बता दें कि इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश जारी करते हुए दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान ध्वनि एवं वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पूरे महाराष्ट्र में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि कोर्ट के आदेश को सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |