Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: किसान मोर्चा भाजपा महानगर के जिला उपाध्यक्ष बने विपिन दुबे


लखनऊ । लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा महानगर ने युवाओं सहित किसानों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले भाजपा नेता विपिन दुबे को लखनऊ महानगर का जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बनाया है। पिछले कई वर्षों से लगातार विपिन दुबे द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर समाधान और पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा था जिसको देखते हुए पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। 

जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद मीडिया से बात करते हुए विपिन दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार किसानों के लिए काम कर रही है और समस्या की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है चाहे वह गन्ना मूल्य  बढ़ाने की बात हो या प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान की भरपाई की बात हो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी लगातार किसानों के लिए अच्छी योजनाएं देकर उनका सीधा लाभ पहुंचा रहे हैं। 

मेरा यह प्रयास है कि अपने जिले के भीतर कोई भी किसान समस्या में होने पर मुझे सीधा संपर्क कर सकता है और मैं समस्या के समाधान के लिए सदैव प्रयास करता रहूंगा और समाधान जरूर करूंगा।

विपिन दुबे को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।  कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह एवं उपाध्यक्ष विपिन दुबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |