लखनऊ: कर्मचारियों की लम्बित मांगो का निस्तारण नहीं किया गया तो नगर निगम कर्मचारी संघ का होगा धरना
November 04, 2026
लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि संघ आपका ध्यान उपरोक्त विषयक, पूर्व प्रेषित पत्र संख्या-1000ध् संघध्2026 दिनांक 06.08.2026, पत्र संख्या-1001ध्संघध् 2026 दिनांक 13.08.2026, पत्र संख्या-1002ध्संघध्2026 दिनांक 16.09.2026, पत्र संख्या-1003ध्संघध् 2026 एवं पत्र संख्या-1004ध्संघध्2026 दिनांक 24.09.2026 की ओर आकृष्ट कराते हुए अवगत कराना चाहता है, कि कर्मचारियों की लम्बित (30) सूत्रीय मांगों के निराकरण के सम्बन्ध में संघ प्रतिनिधियों एवं अपर नगर आयुक्त (पी.के.) के मध्य हुई बैठक दिनांक 15.06.2026 से बनी सहमति उपरान्त जारी कार्यवृत्त संख्या-411ध्मु०वि०ध्विविध दिनांक 27.07.2026 का अनुपालन सुनिश्चित न किये जाने के कारण पुनः पत्र संख्या-1004ध्संघ ध् 2026 दिनांक 24.09.2026 के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया था। उक्त के कम में कार्यालय नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ पत्र संख्या-615ध्संघध्2026 दिनांक 29.09.2026 को समस्त सम्बन्धित विभागाध्यक्ष ध् विभागीय अधिकारी, नगर निगम, लखनऊ को इस आशय से निर्गत किया गया था कि कार्यवृत्त पत्र संख्या-411ध्संघध्विविधध्2026 दिनांक 27.07.2026 के कम में 15 दिवस में नियमानुसार अनुपालन कराते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करे।उल्लेखनीय यह है कि एक माह से अधिक का समय व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी आज तक किसी भी बिन्दु पर सकारात्मक निर्णय न लिए जाने के कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त होना स्वाभाविक है। नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की कार्यकारिणी समिति की बैठक दिनांक-04.11.2026 को निर्णय लिया गया है कि यदि दिनांक-18.11.2026 तक कर्मचारियों की लंबित 30 सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता है, तो दिनांक-19.11.2026 को नगर निगम मुख्यालय, लालबाग लखनऊ में धरने के माध्यम से ध्यानाकर्षण कराया जाएगा।अतः संघ का मत है कि कर्मचारियों की लंबित 30 सूत्रीय मांगो का निराकरण समयावधि में कराये जाने के सम्बन्ध में संबंधित को निर्देशित करने का कष्ट करें। अन्यथा आन्दोलन संघ की बाध्यता होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश शासन, जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन की होगी।
