Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, नेताओं ने दी शुभकामनाएं


लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश कार्यालय में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष श्री ऐश्वर्य राज सिंह का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें बधाइयां दी गईं और उनके यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि देश का युवा बेहद जिम्मेदार और प्रतिभाशाली है। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में युवा निरंतर हुनरमंद बनकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल युवाओं को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं, जबकि भारत का युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर विदेशों में भी देश का मान बढ़ा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि रालोद हमेशा से किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के हितों के लिए संघर्षरत रहा है। पार्टी किसानों की आर्थिक उन्नति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि कुछेक बयानों या घटनाओं के आधार पर पूरे देश के युवाओं का आकलन नहीं किया जाना चाहिए। आज का युवा विकास की मुख्यधारा से जुड़कर देश को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में संगठन को अभूतपूर्व मजबूती मिल रही है।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक शिवकरण सिंह ने श्री सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी का जनाधार और संगठन तेजी से सशक्त हो रहा है।

राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे ने उन्हें एक ऊर्जावान एवं कर्मठ नेता बताते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से पार्टी को नई दिशा मिल रही है।

इस अवसर पर प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, मनोज सिंह चैहान, अंकुर सक्सेना, बी.एल. प्रेमी, रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, अफसर अली, पी.के. पाठक, मुजाहिद, सूर्यनाथ यादव, रमेश कश्यप, माया देवी, लियाकत अली, मंजू राय और शफीक सिद्दिकी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |