Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: रहीमाबाद थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, घर की दीवार के ईंटें उखाड़ कर, घर में की चोरी ! सही से नहीं हो रही पुलिस गश्त, चोरी होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के रहीमाबाद में पुलिस गश्त फेल, चोरों का तांडव, रुसेना गांव में दीवार काटकर घर में घुसे चोर, 8 लाख के जेवर और 20 हजार नगद उड़ा ले गए। वही रहीमाबाद थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले अब सातवें आसमान पर हैं, पुलिस की रात की गश्त सिर्फ कागजों में रह गई है, और इसका खामियाजा गांव वालों को भुगतना पड़ रहा है। वही ताजा मामला रुसेना गांव का है जहां चोरों ने खलील अहमद के घर को निशाना बनाया है।जहां दीवार काटकर घुसे, अंदर से दरवाजा बंद कर लूटा,पीड़ित खलील अहमद के मुताबिक, चोरों ने रात के अंधेरे में घर के पीछे की दीवार काट दी और घर में घुस गए। इसके बाद चोरों ने अंदर से मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया ताकि कोई बाहर से आ न सके, और फिर कमरे में रखे पत्नी और बहू के जेवरात समेट ले गए। खेत में मिले टूटे बक्से, सामान बिखरा, सुबह जब परिवार उठा तो होश उड़ गए घर के बक्से खेत में पड़े मिले, सारा सामान बिखरा पड़ा था, चोर बक्सों को खेत में ले जाकर तोड़कर जेवर निकाल ले गए। वही पीड़ित बोला - 8 लाख की चोरी हुई है और गांव में दहशत है, पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। वही इस सनसनीखेज चोरी के बाद पूरे रुसेना गांव में दहशत का माहौल है। वही ग्रामीणों का कहना है कि एक ही थाना क्षेत्र में ट्रॉली चोरी, अब घर में दीवार काटकर चोरी, लेकिन रहीमाबाद पुलिस सिर्फ सूचना लेकर बैठ जाती है, कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता। वही पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |