लखनऊ: जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम द्वारा गोमती नगर क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर 24दुकानों का कोटपा अधिनयम तहत जुर्माना काटा गया
November 05, 2026
लखनऊ। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत 28 अक्टूबर 2026 से 60 दिन तक चलने वाले तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में डॉ निशांत निर्वाण,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारीध्नोडल अधिकारी,जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ,के निर्देशन में जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम विनोद सिंह यादव सामाजिक कार्यकर्ता तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था,लखनऊ महोदय कार्यालय की तरफ से गठित इनफोर्समेंट स्क्वायड टीम से एस.आई.रविन्द्र सिंह (टीम प्रभारी) हेड कांस्टेबल सतीश कुमार के द्वारा आज थाना क्षेत्र गोमतीनगर विस्तार, एवं उसके आस पास औचक निरीक्षण किया गया जिसमें 24 दुकानों को कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं का उलंघन करते पाए जाने पर रूपये 4800ध्= का जुर्माना काटा गया जिसमे सेक्शन 04 में 20 रसीद रूपये 4000ध्= एवं सेक्शन 06 बी में 04 रसीद रूपये 800ध्=जुर्माना की कार्यवाही की गईं साथ में लोगों को तम्बाकू के प्रयोग से होने वाली विमारियो के बारे में जागरुक किया गया तथा तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र एवं कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं के बारे में जानकारी दिया गया ।
