Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः पराली जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई, किसानों को जागरूक करें अधिकारी - डीएम


अमेठी। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी शशांक चैधरी ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के साथ संबंधित अधिकारियों की बैठक कर उन्होंने किसानों को जागरूक करने, निगरानी बढ़ाने और पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ मिट्टी की उर्वरता और उसमें मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीवों को भी नुकसान पहुंचता है। कृषि एवं राजस्व विभाग गांव-गांव जाकर किसानों को इसके दुष्परिणाम बताएं। विशेष रूप से उन गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाए, जहां पिछले वर्ष पराली जलाने की घटनाएं हुई थीं।डीएम ने उप कृषि निदेशक को जनपद स्तर पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा सभी एसडीएम को तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए। ये कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे और शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को किसानों से समन्वय बनाकर खेतों से पराली एकत्र कराने तथा गोशालाओं में पशुओं के चारे और बिछावन के रूप में उपयोग कराने को कहा। साथ ही कंबाइन हार्वेस्टर संचालकों को सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पराली जलाने की पुष्टि होने पर दो एकड़ से कम भूमि वाले किसान पर 5 हजार, दो से पांच एकड़ तक 10 हजार और पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसान पर 30 हजार रुपये तक पर्यावरण क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। एसपी सरवणन टी ने पुलिस अधिकारियों को बीट कांस्टेबलों और ग्राम प्रहरियों के माध्यम से निगरानी बढ़ाने तथा जरूरत पड़ने पर ड्रोन से निगरानी कराने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |