Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: आगामी त्योहारों के मद्देनजर में नगर निगम का चला विशेष सफाई अभियान ! बाजारों, प्रमुख मार्गों, आवासीय कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर रहा जोर


लखनऊ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर आयुक्त  गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम लखनऊ द्वारा को सभी आठ जोनों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, आवासीय कॉलोनियों, मोहल्लों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई कराई गई। सफाई कर्मचारियों की टीमों ने झाड़ू लगाने, कूड़ा उठान, नालियों एवं नालों की सफाई और शिल्ट हटाने का कार्य किया।नगर आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के माध्यम से शहर के प्रमुख बाजारों, मार्गों, आवासीय कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। अभियान में सड़क और गलियों की सफाई के साथ कूड़ा उठान, नाली एवं नाला सफाई तथा शिल्ट हटाने जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी गई। नगर निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य में जुटीं, ताकि आगामी त्योहारों के दौरान शहर में स्वच्छता बनी रहे और नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |