Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा गोमतीनगर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद नगर निगम प्रशासन ने गोमतीनगर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई की है। गंदगी और कूड़े के ढेर मिलने के मामले में तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसके अलावा तीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। सफाई का जिम्मा संभालने वाली लखनऊ स्वच्छता अभियान कंपनी (रामकी) पर भी 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ दो नवंबर को गोमतीनगर स्थित चंदन हॉस्पिटल पहुंचे थे। इस दौरान उनके आवागमन वाले रास्ते पर जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर दिखाई दिए थे। शहर की सफाई व्यवस्था की इस बदहाल तस्वीर पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद तीन नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद नगर निगम ने संबंधित क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की। सफाई सुपरवाइजर प्रेम, माली शुभम रावत समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, जबकि कंपनी के दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

गोमतीनगर में सड़कों की बदहाली को लेकर अवर अभियंता (जेई) अपूर्व पांडेय को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, सफाई व्यवस्था में कथित लापरवाही के मामले में सफाई एवं फूड इंस्पेक्टर राकेश और जोनल सेनेटरी अफसर पंकज शुक्ला से भी जवाब मांगा गया है।नगर निगम ने सफाई कार्य में लापरवाही के आरोप में लखनऊ स्वच्छता अभियान कंपनी (रामकी) पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित क्षेत्र में लापरवाही के मामले में कंपनी के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की गई है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की जवाबदेही तय की जाएगी और व्यवस्था में सुधार न होने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |