Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आईसीसी वनडे रैंकिंग में कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड


भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वक्त वनडे सीरीज खेली जा रही है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हो चुका है, जिसे भारत ने 5 विकेट से अपने नाम किया था। इस बीच आपको एक नजर आईसीसी वनडे रैंकिंग पर भी डालनी चाहिए। सीरीज के पहले तक दोनों टीमों की रेटिंग क्या थी और अब जबकि पहला मैच हो गया है, उसके बाद क्या असर पड़ा है, ये भी आपको जानना चाहिए।

आईसीसी रैंकिंग में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जबरदस्त टक्कर है। पहले आपको बताते हैं कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले दोनों टीमों का क्या हाल था। इस सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को खेला गया था, उससे पहले यानी 3 नवंबर को भारत की वनडे रैंकिंग 115 की थी और न्यूजीलैंड की 109 की थी। पहला मैच भारत ने जीत लिया है, इसके बाद अब भारत की रेटिंग 116 की हो गई है, वहीं न्यूजीलैंड की घटकर 108 की रह गई है। यानी पहले तो रेटिंग का अंतर छह रेटिंग का फासला था, उसमें अब आठ का हो गया है।

इस बीच बड़ी और अहम बात ये है कि दोनों टीमों पहले और दूसरे नंबर पर हैं। भारतीय टीम जहां आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। मौजूदा वनडे सीरीज का पहला मैच भले ही भारत ने जीत लिया हो, लेकिन उसके लिए सीरीज पर कब्जा करना आसान तो कतई नहीं होने वाला। इससे पहले देखा ही था कि कैसे टी20 सीरीज में पहले तीन मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड ने पलटवार किया और ​आखिरी दो मैच जीत लिए थे। ऐसा ही कुछ वनडे सीरीज में भी होते हुए नजर आ सकता है।

सीरीज के खत्म होने के बाद भारतीय टीम की रेटिंग में भले ही कोई अंतर पड़े, लेकिन रैंकिंग पहली ही रहेगी, ये करीब करीब पक्का है, क्योंकि टीम इंडिया की लीड काफी ज्यादा हो चुकी है। जिसे पार करना न्यूजीलैंड के लिए आसान काम नहीं होगा। कुल मिलाकर सीरीज रोमांचक होगी, ये तो लग रहा है। देखना है कि सात नवंबर को जो सीरीज का दूसरा मैच होगा, उसमें टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |