Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सोनिया गांधी की आत्मकथा! "भारत में समारोह के दौरान बिल क्लिंटन को खूबसूरत महिलाओं को घूरते देखा"


कांग्रेस की सीनियर नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा आज लॉन्च हो गई है। इस किताब में सोनिया गांधी ने कई दिलचस्प बातें बताई हैं और कई लोगों से जुड़े राज भी खोले हैं।

सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में बताया, "साल 2000 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की भारत यात्रा के दौरान मोनिका लेविंस्की मामला मंद पड़ चुका था लेकिन उनकी पुरानी आदतें नहीं बदली थीं।"

सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में बताया कि एक स्वागत समारोह में उन्होंने क्लिंटन को वहां मौजूद खूबसूरत महिलाओं को चोरी-छिपे घूरते देखा था।

सोनिया ने बताया कि साल 2000 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा क्लिंटन के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया था। इस दौरान मैंने बिल क्लिंटन को खूबसूरत महिलाओं को चोरी-छिपे घूरते देखा।

सोनिया की किताब का नाम'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' है। इस किताब में ब्रिटेन की राजकुमारी डायना और फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी सहित कई देशों के नेताओं के साथ रोचक किस्से बताए गए हैं।

सोनिया ने 2008 में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की भारत यात्रा से जुड़ा भी एक किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि सरकोजी,कार्ला ब्रूनी के बिना भारत आए थे। भोज के दौरान मेरे पास बैठे तत्कालीन उप-राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी की पत्नी ने बड़े ही सहज और मजाकिया अंदाज में उनसे उनकी शादी की योजनाओं के बारे में पूछना शुरू कर दिया। क्या वो शादी करने जा रहे हैं? अगर हां, तो क्या तारीख तय हो गई है? क्या उन्हें कार्ला की याद आ रही है? 'राष्ट्रपति सरकोजी इस सवाल-जवाब से बिल्कुल विचलित नहीं हुए। बल्कि वो अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताने को उत्सुक दिखे।

सोनिया गांधी ने राजकुमारी डायना के साथ हुई मुलाकातों का जिक्र भी किया है। उन्होंने ये भी बताया कि राजीव गांधी की तत्कालीन प्रिंस चार्ल्स के साथ अच्छी बनती थी। सोनिया ने डायना के बारे में बताया कि उस फैमिली का असली सितारा तो डायना थीं। दुल्हन के रूप में उनकी अद्भुत खूबसूरती मैं कभी नहीं भूल सकती। हालांकि जब वे 1992 में भारत आए तो उन्हें देखकर लगा कि उनकी शादी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।

सोनिया की आत्मकथा में एक और घटना इस तरह सामने आई कि सोनिया गांधी ने PM बनने के लिए 'हां' कहकर फिर क्यों कहा 'ना', राहुल और प्रियंका का क्या रोल था?

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |