Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर : थाना प्रभारी संजय सिंह का हुआ स्थानान्तरण


संग्रामपुर! पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए थाना संग्रामपुर में तैनात प्रभारी उपनिरीक्षक संजय सिंह का बीती रात स्थानांतरण जिले के थाना जायस कर दिया गया। उपनिरीक्षक अमरेन्द्र सिंह को थाना संग्रामपुर का प्रभार सौंपा गया। दोनों अधिकारियों के योगदान के बाद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की नई कार्यशैली को‌ लेकर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। संग्रामपुर के  थाना प्रभारी संजय सिंह को फूल मालाओं के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस क्रम में सबसे पहले प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह मुन्ना पहले माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट किया इसके बाद दर्जनों क्षेत्रीय लोगों ने माला पहनाकर भावभीनी बिदाई दी।विदाई कार्यक्रम को लेकर प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने कहा संग्रामपुर क्षेत्र में बीते 11 महीने से कानून व्यवस्था में सुधार आया है वहीं चोर -उच्चके बिल में घुस गये है।इस कार्यक्रम में थोड़ा देरी से पहुंचे भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय ने पूर्व थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह को माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट किया और कहा कि बीते 11 महीने में थाना संग्रामपुर में जनता को न्याय मिला है।इस कार्यक्रम में सभी पुलिस कर्मी क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |