Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

स्कॉर्पियो ने बाइक को रौंदा, मोटर साइकिल सवार 2 लोगों की मौके पर मौत


बिहार के सीतामढ़ी में रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। सड़क पर चल रही एक तेज रफ्तार कार बाइक को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। ये पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ये हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख पुकार मच गई। वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

घटना बैरगनिया थाना क्षेत्र के नंदवारा के पास की है जहां स्कॉर्पियो और एक बाइक की टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान हरि लाल ठाकुर, निवासी शेखोना और मंदेश पासवान, निवासी अशोगी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दोनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सफेद रंग की एक स्कॉर्पियो अपने साथ बाइक को रौंदते हुए आगे बढ़ रही है। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क के किनारे बने बैरिकेड्स में जाकर घुल गए। बाइक पर सवार दोनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों को इस हादसे के बारे में जैसे ही पता लगा वो मौके पर पहुंचे और घर में कोहराम मच गया।

जहां ये हादसा हुआ वो सिंगल रोड है। हादसा भी आबादी वाली जगह पर हुआ है। अब आप सोच सकते हैं कि दिन दहाड़े स्कॉर्पियो कितनी रफ्तार से चल रही होगी। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि एक्सीडेंट के वीडियो को देखकर लग रहा है कि स्कोर्पियो सवार लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आई होंगी, क्योंकि एक्सीडेंट के बाद कार आसानी से संभल गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और कार सवार लोगों का पता लगा रही है। वहीं त्योहार से पहले एक साथ दो परिवार में मौत से पूरा इलाका गमगीन है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |