मिर्जापुर: चुनार विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, 29 नवंबर के प्रयागराज कार्यक्रम की बनी रणनीति
November 10, 2026
नरायनपुर/मिर्जापुर। स्थानीय क्षेत्र के टेडुआ बाबा डाक बंगले पर मंगलवार को अपना दल एसचुनार विधानसभा की नवंबर माह की मासिक समीक्षा बैठकविधानसभा अध्यक्ष वरुण सिंह पटेल की अध्यक्षता में आहूत की गई।बैठक में मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल सिंह पटेल ने पिछली कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आगामी 29 नवंबर को प्रयागराज कार्यक्रम में चलने पर चर्चा हुई।तथा चुनार विधानसभा में प्रत्येक गांव के बूथों को और मजबूत कर अपना दल एस को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।बैठक को अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. आर.के. पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच व किसान मंच प्रदेश सचिव सतीश बिंद ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर वाराणसी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित सिंह पटेल, युवा विधानसभा अध्यक्ष गौरव पटेल, अभिषेक सिंह, रामसहाय पटेल, हृदय नारायण पटेल,नीतीश कुमार पटेल, कल्पनाथ सिंह, रामसखी, कमलेश सिंह, अमरनाथ चैहान, शेरू पटेल, लाल भारती सिंह, सुनील कुमार भारती, श्रवण मौर्य, श्रेयस, मनीष सिंह,अजीत पटेल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
