Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः जनगणना-2027 को लेकर बीसलपुर में जागरूकता की पहल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने निकाली रैली! हमारी जनगणना, हमारा विकास’ के नारों से गूंजा ब्लॉक परिसर, 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया


बीसलपुर। जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोगों को जनगणना के महत्व और स्व-गणना की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को विकासखंड बीसलपुर से जागरूकता रैली निकाली गई। ब्लॉक परिसर से रवाना हुई रैली बिलसंडा मार्ग सहित आसपास के क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद वापस ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’ तथा ‘जनपद पीलीभीत को सबसे आगे ले जाना है’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बताया गया कि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं के निर्धारण और सरकारी सुविधाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।अभियान के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान नागरिक मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से स्वयं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। जनवरी 2027 में पुनरीक्षण के दौरान दर्ज आंकड़ों की जांच और पुष्टि की जाएगी।रैली के दौरान ग्रामीणों से जनगणना अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, एडीओ पंचायत कृष्णा देवी, प्रभारी एडीओ एसटी आरेंद्र गंगवार, वीडीओ सर्वेश कुमार, सचिव रेनू वर्मा, राहुल, संतोष, नूरुद्दीन, मुकेश राणा, सचिन सक्सेना और नवनीत कुमार सहित पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारी तथा वीबी रामजी स्टाफ के कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |