हिंदू पंचांग के हर माह में पंचक काल आता है। पंचक की शुरुआत तब होती है जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं और शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में संचार करते हुए रेवती तक पहुंचते हैं। नवंबर के महीने में पंचक की शुरुआत 17 तारीख से होगी। पंचक का पहला दिन मंगलवार है इसलिए इन पंचकों को अग्नि पंचक कहा जाएगा। 17 नवंबर की देर रात से शुरू होकर 22 नवंबर की सुबह तक पंचक काल रहेगा। पंचक के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।
अग्नि पंचक में क्या करना वर्जित? अग्नि पंचक के दौरान गलती से भी लकड़ी से जुड़ा काम नहीं करना चाहिए और नाही लकड़ी एकत्रित करनी चाहिए। इस दौरान लकड़ी का फर्नीचर खरीदना या बनाना नुक्सानदायक माना जाता है।
अग्नि पंचक के दौरान आग से जुड़े किसी भी तरह के जोखिम भरे काम से आपको बचना चाहिए। घर या कार्यक्षेत्र में बिजली के उपकरणों, गैस सिलेंडर और आग से संबंधित कार्यों में अतिरिक्त सतर्कता आपको बरतनी चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंचक के दौरान घर की छत डलवाने से भी आपको बचना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है और घर में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।
वास्तु की मानें तो अग्नि पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करने से भी व्यक्ति को बचना चाहिए क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। यात्रा करना यदि बहुत आवश्यक हो जाए तो हनुमान जी की पूजा करके और उन्हें फल अर्पित करने के बाद घर से निकलना चाहिए।
अग्नि पंचक में क्या करना चाहिए?
अग्नि पंचक काल के दौरान हनुमान जी और भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से संकट दूर होते हैं और भय से भी आपको मुक्ति मिलती है।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अग्नि पंचक के पांच दिन कोर्ट-कचहरी के कार्यों को करने के लिए शुभ साबित हो सकते हैं। इस दौरान कार्ट-कचहरी में फंसे मामलों में सफलता मिल सकती है इसके साथ ही सरकारी कामकाज को पूरा करने के लिए भी यह समय सही माना जाता है।
पंचक के 5 दिनों में गुड़, अन्न, लाल वस्त्र का दान करने से भी शुभ फल आपको मिल सकते हैं।
पंचक के पांच दिनों में आप योग-ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियां भी कर सकते हैं।