Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः दिव्यांग बच्चों ने नानकमत्ता गुरुद्वारे और ऐतिहासिक स्थलों का किया शैक्षिक भ्रमण! बीएसए रोशनी सिंह ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, करीब 150 बच्चों ने लिया भ्रमण में हिस्सा


पीलीभीत। समग्र शिक्षा अभियान के तहत गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण एवं एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। बीएसए कार्यालय परिसर से बीएसए रोशनी सिंह ने दिव्यांग बच्चों से संवाद करने और उनके अभिभावकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के बाद बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान बीएसए ने अभिभावकों को बताया कि दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक विकास और उत्थान के लिए विभाग की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाने पर जोर दिया।शैक्षिक भ्रमण के तहत करीब 100 दिव्यांग बच्चों को उत्तराखंड के नानकमत्ता स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे ले जाया गया। यहां बच्चों ने गुरुद्वारे के दर्शन किए, माथा टेककर आशीर्वाद लिया तथा धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ बसों से भ्रमण पर पहुंचे।वहीं, बीसलपुर और बिलसंडा क्षेत्र के करीब 50 दिव्यांग बच्चों को बिलसंडा के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल मुड़िया नूरानपुर स्थित शिव मंदिर का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने मंदिर के दर्शन करने के साथ ही दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान बनाए गए हेलीपैड को भी देखा।शासन के निर्देश पर आयोजित इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को जिले के ऐतिहासिक स्थलों, धार्मिक धरोहरों और निकटवर्ती जनपदों के महत्वपूर्ण स्थानों से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान जिला समन्वयक राकेश पटेल सहित स्पेशल एजुकेटर रामदास, अनिल कुमार, संजीत मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, विजय कुमार गुप्ता, नूतन कुमार, पंकज कुमार, राजेश कुमार, अजय श्रीवास्तव, अनुराधा अग्रवाल, मीना देवी गंगवार और मीनाक्षी पांडे मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |