Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, नवजात को दिया जन्म


सिंहपुर/अमेठी। अमेठी जिले से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने रायबरेली के महिला जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। चिकित्सकों के अनुसार प्रसव सामान्य तरीके से हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस घटना ने एक बार फिर नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले यौन अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के साथ कथित तौर पर उसके चचेरे मामा के बेटे ने दुष्कर्म किया था। मामले में शिकायत और पुलिस कार्रवाई के बाद करीब तीन माह पूर्व आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आरोप है कि जब नाबालिग गर्भवती हुई तो आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। गर्भावस्था के दौरान पीड़िता का उपचार और चिकित्सकीय देखरेख की गई। प्रसव पीड़ा होने पर उसे रायबरेली के महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसने बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल मां और नवजात दोनों की हालत ठीक है। यह मामला केवल एक आपराधिक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और व्यवस्था के सामने कई गंभीर सवाल भी खड़े करता है। महज 13 वर्ष की उम्र में मातृत्व का बोझ उठाने वाली बच्ची को शारीरिक और मानसिक रूप से विशेष देखभाल की जरूरत है। ऐसे मामलों में पीड़िता की पहचान और निजता की सुरक्षा के साथ उसे उचित चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक परामर्श और कानूनी सहायता उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। अब प्रशासन और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि पीड़िता और नवजात को आवश्यक संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |