11 साल पहले की थी लव मैरिज, अब पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की जलाकर हत्या
November 05, 2026
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत जगतपुर गांव में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने दिवाली से पहले सभी को चौंका दिया। यहां पर पत्नी पर अवैध संबंधों के शक में पति ने ऐसा कदम उठाया जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। पति शक हुआ की पत्नी का किसी से अवैध संबंध है, जिसमें इसको लेकर उसका पत्नी से विवाद भी हुआ था और 5 नवंबर की सुबह बोतल में पेट्रोल लाकर पत्नी पर डालने के साथ आग लगाने के साथ उसकी जलाकर हत्या कर दी। सुबह के समय हुई इस घटना के चलते पूरे गांव में हड़कंप मच गया जिसमें पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के साथ आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया।
कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत जगतपुर गांव में हुई इस घटना को लेकर जानकारी सामने आई कि पति जिसका नाम सुखबीर है उसने 11 साल पहले लव मैरिज की थी और उनका एक बेटा और बेटी है। आर्थिक स्थिति खराब होने पर परिवार की रोजी रोटी का व्यवस्था करने के लिये वह हिसार में रहकर मजदूरी करने चला गया था। दो दिन पहले वह दिवाली मनाने के लिये घर लौटा था और उसके बाद उसे शक हुआ की पत्नी का किसी से अवैध संबंध है और इसे लेकर उसका पत्नी से विवाद भी हुआ था, जिसमें 5 नवंबर की सुबह वह अपने दोनों बच्चों को लेकर बाहर चला गया और थोड़ी देर बाद बोतल में पेट्रोल लाकर पत्नी पर डाल आग लगा दी। आग लगाने के बाद वह जलती हुई पत्नी को कमरे में बंद कर फरार हो गया। पेट्रोल में भीगी पत्नी आग से थोड़ी देर में पूरी तरह जलकर मर गयी।
जगतपुर गांव में हुई इस हैरान करने वाली घटना की जानकारी मिलने के बाद जहां गांव में हड़कंप मच गया तो वहीं सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। एसपी विनोद कुमार ने क्राइम सीन पर पहुंच निरीक्षण किया। इसी बीच कोतवाल ने सुखबीर को एक जगह छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
