Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रामपुरः फर्जी कॉल कर तमिलनाडु के सीएम के नाम पर 10.90 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 1.10 लाख रुपये और कराए वापस! अब तक पीड़िता के खाते में कुल 1.60 लाख रुपये की धनराशि कराई जा चुकी है वापस


रामपुर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम रामपुर पुलिस ने तत्परता और तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए पीड़िता की धोखाधड़ी की गई धनराशि में से 1,10,000 रुपये सफलतापूर्वक उनके बैंक खाते में वापस करा दिए हैं। इससे पहले भी पुलिस टीम द्वारा 50,000 रुपये वापस कराए जा चुके थे, जिससे अब तक कुल 1,60,000 रुपये की बरामदगी हो चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना सिविल लाइंस में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर ठगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी कॉल कर श्मुख्यमंत्री योजनाश् के तहत घर दिलाने का झांसा दिया। ठगों ने 2 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 के बीच धोखाधड़ी कर उनसे कुल 10,90,000 रुपये हड़प लिए थे। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइंस में मुकदमा अपराध संख्या 327ध्2026, धारा 318(4) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) विनोद कुमार सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (साइबर क्राइम) पवन कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत, रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षकध्नोडल अधिकारी (साइबर क्राइम) अनुराग सिंह एवं क्षेत्राधिकारी (साइबर क्राइम) अभिषेक सिंह के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम रामपुर की टीम ने त्वरित कार्यवाही की।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, निरीक्षक विनोद कुमार और उपनिरीक्षक माजिद अली की टीम ने तकनीकी संसाधनों के माध्यम से आवेदिका के खाते से ठगे गए 1,10,000 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की। अपनी गाढ़ी कमाई की रकम वापस मिलने पर पीड़िता ने रामपुर साइबर क्राइम पुलिस टीम का दिल से आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |