Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः समाज में कर्नल संदीप तिवारी जैसे परोपकारी व्यक्तित्व की नितांत आवश्यकता - पं0 सत्येन्द्र तिवारी


प्रतापगढ़। जिले में पट्टी तहसील क्षेत्र के मंगरौरा ब्लॉक स्थित बरा सराय गांव में ब्रह्मदेव जागरण मंच के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के वंचित वर्गों के उत्थान एवं उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं में निरंतर योगदान देने के लिए कर्नल संदीप तिवारी को संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं0 सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने कहा कि कर्नल संदीप तिवारी सदैव निश्छल और निःस्वार्थ भाव से समाज के गरीब, वंचित व असहाय लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। संगठन के जनकल्याणकारी कार्यों में वे लंबे समय से निरंतर सहयोग करते आ रहे हैं, किंतु बरा सराय के  कार्यक्रम में आज उनसे पहली बार प्रत्यक्ष भेंट का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष ने उनके व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि अपने जीवनकाल में उन्होंने ऐसा अद्वितीय और संवेदनशील व्यक्तित्व विरले ही देखा है, जो हर परिस्थिति में समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़ा रहता हो। उन्होंने आह्वान किया कि आज की युवा पीढ़ी को कर्नल तिवारी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों के साथ-साथ समाज के उत्थान में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष पं. धर्मराज पाठक, नगर उपाध्यक्ष पं. रमापति मिश्र , केदारनाथ तिवारी एवं पं. राजमणि मिश्र सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |