Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: महुअरिया जंगल में धारदार हथियार से महिला की हत्या, गांव में सनसनी

शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की रहने वाली 46 वर्षीय अमरावती कोल की रविवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार को महुअरिया जंगल में महिला का शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, अमरावती कोल अपने पति मुन्ना कोल के साथ जंगल गई थीं। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति ने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही शाहगंज थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका पांच बच्चों की मां थीं। उनके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वजह और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |