Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बस में मारपीट, NSUI की महिला कार्यकर्ताओं पर FIR



देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हुए प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस की ओर से इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी वीडियो में NSUI की एक महिला कार्यकर्ता कथित तौर पर महिला कांस्टेबल के साथ धक्का-मुक्की करती और उनके बाल खींचती दिखाई दे रही है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, प्रदर्शन के दौरान घायल हुए NSUI कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी ने मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर मारपीट और बर्बरता करने के आरोप लगाए। कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि उन्हें थाने ले जाते समय घसीटा गया, उनके बाल खींचे गए और गला दबाया गया। राहुल गांधी ने सभी से इस घटना से जुड़े सबूत उन्हें भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि जब मुद्दा खत्म हो जाएगा, तब सबका हिसाब होगा।

NSUI कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने उनके साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। कुछ लड़कियों ने आरोप लगाया कि हिरासत में लेकर थाने ले जाते समय उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और उन्हें घसीटा गया। उनके बाल खींचने और गला दबाने के आरोप भी लगाए गए। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने आरोपों से जुड़े सबूत उन्हें भेजें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |