Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गोवा में INS विक्रांत पर गरज रहे राफेल-M लड़ाकू विमान! फाइनल ट्रायल जारी


भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत INS विक्रांत से गोवा में राफेल-M (मरीन) लड़ाकू विमानों के ट्रायल किए जा रहे हैं। इन परीक्षणों का उद्देश्य विमानवाहक पोत से टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए विमानों की क्षमताओं का आकलन करना है। भारत ने फ्रांस के साथ 26 राफेल-M लड़ाकू विमानों की खरीद का करार किया है। इन विमानों में 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर विमान शामिल हैं। इनकी डिलीवरी 2028 के अंत या 2029 की शुरुआत तक होने की उम्मीद है। राफेल-M के नौसेना के बेड़े में शामिल होने से INS विक्रांत की युद्धक क्षमता मजबूत होगी और हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री हवाई शक्ति को नई मजबूती मिलेगी।राफेल-M फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन द्वारा बनाया गया कैरियर-आधारित ट्विन-इंजन मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। भारत ने इसे अपनी नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए चुना है। इसकी अधिकतम गति लगभग 1.8 मैक है। इसकी लंबाई करीब 15.3 मीटर है और इसमें साफ्रान कंपनी के दो M88 टर्बोफैन इंजन लगे हैं। यह सिंगल-सीटर और ट्विन-सीटर संस्करणों में उपलब्ध है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |