Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

घर पर कटहल का अचार कैसे बनाएं? बेहद आसान है रेसिपी


कटहल की सब्जी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। कटहल का सीजन आते ही घरों में सबसे ज्यादा इस सब्जी की डिमांड बढ़ जाती है। ज्यादातर घरों में कटहल की अलग अलग तरह की सब्जी बनाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी कटहल का अचार खाया है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है। कटहल का अचार भारतीय घरों की पुरानी परंपरा और खास पसंद का हिस्सा है। अगर आप भी बाजार जैसा या दादी-नानी के हाथों जैसा खुशबूदार कटहल का अचार घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह बेहद आसान रेसिपी आपके काम आएगी।

सामग्री
कटहल: 500 ग्राम (छिला और मध्यम टुकड़ों में कटा हुआ)
सरसों का तेल: 1 कप
सौंफ: 2 बड़े चम्मच
पीली/काली सरसों: 2 बड़े चम्मच
मेथी दाना: 1 छोटा चम्मच
कलौंजी (मंगरैल): 1 छोटा चम्मच
अजवाइन: 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर: 1.5 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 2 छोटे चम्मच
हींग: आधा छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर या सिरका: 2 बड़े चम्मच (खटास के लिए)
नमक: स्वादानुसार

बनाने का तरीका

1. कटहल को उबालें और सुखाएं
सबसे पहले कटे हुए कटहल को पानी में थोड़ा सा नमक और आधा छोटा चम्मच हल्दी डालकर 4-5 मिनट के लिए उबाल लें। ध्यान रखें कि कटहल को सिर्फ 50% ही पकाना है, ज्यादा गलने न दें। उबलने के बाद पानी छान लें और कटहल के टुकड़ों को साफ कपड़े पर फैलाकर 3-4 घंटे की कड़ी धूप में सुखाएं। अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए कटहल की नमी का पूरी तरह खत्म होना बेहद जरूरी है।

2. मसाले तैयार करें
एक कढ़ाई में सौंफ, मेथी दाना, राई और अजवाइन को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें ताकि उनकी नमी निकल जाए। जब मसालों से खुशबू आने लगे, तो गैस बंद करें और ठंडा होने पर इन्हें दरदरा पीस लें।

3. तेल गरम करें
एक पैन में सरसों का तेल तब तक गरम करें जब तक उसमें से धुआं न निकलने लगे। इसके बाद गैस बंद कर दें और तेल को हल्का गुनगुना होने दें।

4. सामग्री मिलाएं
अब सूखे हुए कटहल के टुकड़ों को एक बड़े बर्तन में निकालें। इसमें पिसे हुए दरदरे मसाले, कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च, हींग, नमक और अमचूर पाउडर डालें। इसके बाद गुनगुना किया हुआ सरसों का तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें ताकि कटहल के हर टुकड़े पर मसाले का कोट चढ़ जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |