Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: दशहरे की रात इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव! ट्रेन मैनेजर को घायल करने वाले दो युवक गिरफ्तार


अमेठी/प्रतापगढ। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव कर ट्रेन मैनेजर को घायल करने के मामले में रेलवे पुलिस ने अमेठी के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को 25 अक्टूबर 2026 को रेलवे स्टेशन प्रतापगढ़ के पास से पकड़ा गयां पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 24203 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस वाराणसी से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान अमेठी रेलवे स्टेशन के आउटर पर अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की, जिसमें ट्रेन मैनेजर हरिकेश कुमार को चोटें आई थीं. घटना के संबंध में जीआरपी प्रतापगढ़ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 26ध्26, धारा 152 रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया थां। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अमेठी जनपद के कोतवाली क्षेत्र स्थित रायदेपुर निवासी अनुभव सरोज (19) पुत्र मुरली सरोज और गणेश सरोज (20) पुत्र श्यामलाल को गिरफ्तार कर लियां पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 152 के साथ बीएनएस की धारा 121(2) और 125(बी) के तहत भी कार्रवाई का उल्लेख किया गया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के अनुपालन में पुलिस महानिरीक्षक रेलवे उत्तर प्रदेश लखनऊ और पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देशन में की गई. अभियान की निगरानी पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अमित कुमार सिंह ने की. गिरफ्तारी करने वाली टीम में अमेठी जीआरपी चैकी प्रभारी किशन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. रेलवे पुलिस ने स्पष्ट किया कि ट्रेनों पर पथराव जैसी घटनाएं यात्रियों और रेलकर्मियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं. ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |