Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः बिलसंडा के सिंबुआ गांव में मिशन शक्ति की चैपाल


बीसलपुर।बिलसंडा में शनिवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस की टीम ने कस्बा बिलसंडा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के आसपास खड़े लोगों से पूछताछ की और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाई।

इसके बाद थाना बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम सिंबुआ में आंगनबाड़ी केंद्र के सम्मेलन कक्ष में महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित कर चैपाल लगाई गई। इस दौरान महिला कांस्टेबल वंदना शर्मा ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इनमें विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शामिल रहीं। इसके साथ ही नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।महिला कांस्टेबल वंदना शर्मा ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में संबंधित सेवाओं की मदद ली जा सकती है। महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 102 और 108 तथा साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930 नंबर की जानकारी दी गई।

पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में बिना डरे सहायता लेने की अपील की। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। थाना बिलसंडा की टीम कार्यक्रम में मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |