Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या, घर से निकलते ही तोबड़तोड़ फायरिंग


बिहार के भोजपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड कस्टम अधिकारी को उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी है। पूरा मामला नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज पूर्वी गेट का है, जहां हर रोज की तरह पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह अपने बेटे के साथ मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकल ही थे कि उनके घर के सामने हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया। पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह अपने पूरे परिवार के साथ जैन कॉलेज के पूर्वी गेट के पास अपने निजी मकान में रहते थे।

रामकुमार सिंह प्रोपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। माना यह जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और छानबीन में जुट गए हैं। हालांकि गोली मारने वाले अपराधियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

मृतक रामकुमार सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रामकुमार सिंह की पत्नी सुशीला देवी ने बताया, 'जमीन को लेकर विवाद था, राम कल्याण यादव नाम के एक व्यक्ति का इस हत्या के पीछे हाथ है। पहले भी हमें धमकियां मिली थीं। मेरे बेटे ने मुझे इस घटना के बारे में बताया कि उन्हें सात गोलियां मारी गईं'।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अपनी जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महाराजा कानकपुरी में एक रामकुमार सिंह नाम के व्यक्ति हैं जिनकी आज सुबह गोली मार के हत्या कर दी गई है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और परिजनों में उनकी पत्नी और बाकी जो इनके रिश्तेदार हैं उनसे भी बात की गई है तो इसमें जो भी विवाद के कारण हैं वो सामने आए हैं उसमें मुख्य रूप से जमीनी विवाद है। जमीन पर पहले से विवाद चल रहा था और परिवारजन के द्वारा अलग-अलग ऑथॉरिटीज को अपने आवेदन वगैरह दिए हुए थे। इसके अलावा एक और जमीनी विवाद है जिस पर इनका किसी व्यक्ति के साथ में विवाद था। तो सारे पहलुओं पर ध्यान देते हुए जांच की जा रही है। जल्द से जल्द केस में गिरफ्तारी होगी। मामले में अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |