Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गरबा पंडालों के बाहर लगाए गए ‘अंतिम चेतावनी’ के पोस्टर और बैनर, लिखा- गैर हिंदुओं की एंट्री बैन


नवरात्रि के साथ ही राजधानी जयपुर में गरबा महोत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। शहर के अलग-अलग इलाकों में गरबा आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। पंडालों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी बीच गरबा पंडालों के बाहर लगाए गए कुछ पोस्टरों ने शहर में चर्चा शुरू कर दी है। इन पोस्टरों में गरबा समितियों को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही गई है।

ये पोस्टर सनातन सुरक्षा दल जयपुर महानगर के नाम से लगाए गए हैं। पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में 'सनातन सुरक्षा दल जयपुर महानगर की अंतिम चेतावनी' लिखा गया है। साथ ही गरबा समितियों को आगाह किया गया है कि गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रखा जाए। पोस्टर में यह भी कहा गया है कि गरबा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा आयोजन है। इसकी पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टर में इस्तेमाल किए गए 'अंतिम चेतावनी' और 'कठोर कार्रवाई' जैसे शब्दों ने इस संदेश को चर्चा का विषय बना दिया है। इसके जरिए गरबा समितियों से प्रवेश व्यवस्था पर ध्यान देने और आयोजन के दौरान लोगों की पहचान सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

सनातन सुरक्षा दल के सदस्यों ने आज जयपुर के चित्रकूट इलाके में प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ता हाथों में चेतावनी वाले पोस्टर लिए हुए थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की और साथ ही यह भी दोहराया कि अगर किसी समिति या आयोजक ने गरबा व डांडिया के पंडाल में गैर हिंदुओं को एंट्री दी तो उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे

गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश का मुद्दा इससे पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) भी उठा चुका है। विहिप की ओर से गरबा आयोजकों से पंडाल में आने वाले लोगों की पहचान जांचने और आईडी प्रूफ के जरिए उनकी पहचान सुनिश्चित करने की बात कही गई थी। अब सनातन सुरक्षा दल के नाम से लगाए गए पोस्टरों में भी इसी तरह प्रवेश को लेकर सख्त संदेश दिया गया है।

वोनवरात्रि के दौरान जयपुर में कई जगह गरबा महोत्सव आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। ऐसे में गरबा पंडालों के बाहर लगाए गए पोस्टरों ने आयोजन की प्रवेश व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी है।



फिलहाल पोस्टरों के जरिए गरबा समितियों को चेतावनी दी गई है। हालांकि, इन पोस्टरों के संबंध में किसी आधिकारिक कार्रवाई या गरबा आयोजकों की प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अब देखना होगा कि आयोजन समितियां इस चेतावनी के बाद प्रवेश व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |