Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः पति के लापता होने के बाद महिला को धमकी देने का आरोप, बरखेड़ा कला थाने में दी तहरीर


हरिद्वार से लौटने के बाद बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले पति का नहीं मिला सुरागय मायके पक्ष के लोगों पर फोन कर धमकाने का आरोप



बरखेड़ा। बरखेड़ा कला थाना क्षेत्र के गांव पकड़िया तालुके उमरिया निवासी एक महिला ने अपने पति के लापता होने और मायके पक्ष के कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता खुशबू देवी ने 25 अक्टूबर 2026 को थाना बरखेड़ा कला के प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, महिला की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी आलोक कुमार वर्मा पुत्र रामसनेही के साथ हुई थी। आरोप है कि 22 अक्टूबर 2026 को वह अपने पति के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने गई थी। वहां से लौटने के बाद दोनों घर आए और भोजन करने के पश्चात रास्ते में ट्रेन पर महिला के पिता तथा मायके पक्ष के अन्य लोग भी मिले। महिला के मुताबिक, हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद वह अपने पति और अन्य लोगों के साथ मायके पहुंची। वहां रुकने के बाद 23 अक्टूबर को पति के साथ बाजार घूमने गई थी।

पीड़िता ने बताया कि 24 अक्टूबर की सुबह उसके पति आलोक वर्मा नाश्ता करने के बाद बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। महिला का आरोप है कि पति ने उसके पर्स में करीब 11 हजार रुपये रखकर उसे घूमने के बहाने ले जाने की बात कही, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। शाम तक इंतजार करने के बाद महिला ने अपने मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद 25 अक्टूबर को वह अपनी माता-पिता के साथ मायके चली आई।

महिला ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसके चाचा ससुर राजेंद्र प्रसाद, उनकी पत्नी, छोटे चाचा ससुर रामदास, उनकी पत्नी और सास रामसनेही सहित कुछ लोगों ने मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। आरोप है कि फोन करने वाले लोग आलोक वर्मा को ढूंढकर लाने का दबाव बना रहे हैं। महिला के मुताबिक, उसे धमकी दी गई कि यदि आलोक वर्मा नहीं मिले तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने कहा कि इस घटना के बाद उसकी जान को खतरा बना हुआ है और वह भयभीत है।खुशबू देवी ने प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा कला से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने पति के लापता होने और धमकी मिलने के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस की जांच एवं आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |