Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली के नजफगढ़ में चाकूबाजी के दौरान घायल महिला की मौत


दिल्ली के नजफगढ़ स्थित ओल्ड रोशनपुरा में 15 अक्टूबर की रात चाकूबाजी की घटना में घायल सीमा ऋषि की 17 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में उनके पति कमल ऋषि भी घायल हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर की रात करीब 11:49 बजे मकान नंबर 121 के पास चाकू से हमला किए जाने की PCR कॉल मिली थी। कमल ऋषि के बयान पर थाना नजफगढ़ में FIR नंबर 476/2026 दर्ज की गई। मामले में आरोपी सतीश लांबा को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि इसी झगड़े में सतीश लांबा भी घायल हुआ था। उसे पहले RTRM अस्पताल ले जाया गया, जहां से आगे के इलाज के लिए DDU अस्पताल और फिर सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

सतीश लांबा के बयान के मुताबिक, 15 अक्टूबर की रात करीब 11:15 बजे वह अपने दोस्तों के साथ ओल्ड रोशनपुरा के चौक पर खड़ा था। इसी दौरान कमल ऋषि का बेटा ध्रुव ऋषि अपने दोस्तों अफजल और देव बख्शी के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा। आरोप है कि कहासुनी के बाद हुए झगड़े में ध्रुव ने चाकू से सतीश की जांघ पर हमला किया।

इस शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ध्रुव ऋषि और उसके दोस्तों के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

दिल्ली में आए दिन हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की पीट-पीटकर हत्या हुई थी। परिजनों का आरोप था कि बंटी की हत्या पीट-पीटकर की गई है।

इससे पहले पूर्वी दिल्ली में सरेआम चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। घटना मंडावली इलाके में 10 सितंबर की रात हुई थी। मृतक की पहचान वंश के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने फौरन एक्शन लिया था और 2 लोगों को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली में लगातार सामने आ रहे हत्याकांडों से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |