Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कुशीनगर में मेला देखकर लौट रहे 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 3 घायल


कुशीनगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल से 400 मीटर आगे सिसवा गांव के पास आधी रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी कार सवार दशहरा का मेला करने कसया कस्बे मे आये थे। यह मेला करके अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुशीनगर में हुए इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल से लगभग 400 मीटर आगे सिसवा गांव के पास आधी रात तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में नितेश और प्रदीप नामक युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजीव उर्फ गोलू और अंकुर ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं, दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कार सवार सभी मृतक और घायल देवरिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। आधी रात हुए इस दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

परिजनों ने बताया है कि यह लोग कसया में दशहरा का मेला करने आये थे। मेला करके लौटते समय ओवर स्पीड की वजह से कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अजय सिंह ने बताया है कि ओवर स्पीड कार पेड़ से टकरा गई जिसमें 4 लोगों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |