Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रील बनाने का शौक ले रहा जान, ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग की मौत


ओडिशा के बौद्ध जिले के खोरधा-बोलांगीर रेलवे लाइन पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक के पास सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे एक नाबालिग लड़के की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह लड़का पहले भी कई रील बनकर वायरल हुआ था।

पुलिस ने उसके परिवार को इस खतरनाक गतिविधि को लेकर चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद वह कथित तौर पर ऐसे जोखिम भरे स्टंट करता रहा। मृतक बौध जिले के बौंसुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालुपाली गांव का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि नाबालिग रेलवे ट्रैक के पास सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बौंसुनी पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग के शव को बरामद किया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

इस घटना से जुड़ी एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग पहले भी सोशल मीडिया पर कई रीलें बना चुका है और वह चर्चा में रहता था। उसने कई ऐसी रील बनाई थी जो खतरनाक थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होता था। उसकी इस खतरनाक गतिविधि की जानकारी पुलिस तक भी पहुंची थी।

पुलिस ने उसके परिवार को बुलाकर इस तरह के जोखिम भरे कामों को लेकर चेतावनी दी थी। इसके बावजूद आरोप है कि नाबालिग ने ऐसी गतिविधियां जारी रखीं। हालांकि, शुक्रवार को हुए हादसे के समय वह किस तरह रील बना रहा था और दुर्घटना ठीक किस वजह से हुई, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हादसे की जानकारी मिलने पर बौंसुनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना कैसे हुई और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।

यह घटना सोशल मीडिया के लिए खतरनाक स्टंट करने के जोखिम को एक बार फिर सामने लाती है। वीडियो को वायरल करने या ज्यादा लोगों का ध्यान खींचने के लिए रेलवे ट्रैक के पास जाना, चलती ट्रेन के नजदीक वीडियो बनाना या ट्रेन के नीचे लेटना जानलेवा साबित हो सकता है। रेलवे ट्रैक कोई सुरक्षित जगह नहीं है। ट्रेन की रफ्तार और उसके आने का अंदाजा लगाना हमेशा आसान नहीं होता। ऐसे में कुछ सेकंड का जोखिम भी जिंदगी छीन सकता है।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि रील के चक्कर में मुखिया फंस गए थे। इस दौरान उनके हाथ में पिस्टल दिखी थी और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |