Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: साइबर अपराध से बचाव को चलाया जागरूकता अभियान


संग्रामपुर/अमेठी। साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के लिए मंगलवार को थाना संग्रामपुर पुलिस ने क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिसकर्मियों ने लोगों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपाय बताए। जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस ने फर्जी कॉल, ओटीपी के नाम पर ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के जरिए धोखाधड़ी, ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के प्रति लोगों को सचेत किया। पुलिस ने अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड नंबर, सीवीवी, पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से भी बचें। पुलिस ने लोगों को अपने ऑनलाइन खातों की सुरक्षा मजबूत रखने के लिए समय-समय पर पासवर्ड बदलने तथा अलग-अलग खातों के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने की सलाह दी।  पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।  थाना संग्रामपुर पुलिस ने आमजन से अपील की कि स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें। पुलिस ने कहा कि सावधानी और जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे मजबूत उपाय है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |